कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता तूफानी बारिश और ओलावृष्टि से सर्वाधिक नुकसान शिवराजपुर और चौबेपुर के किसानों को हुआ है। प्रशासन की ओर से किए गए सर्वे के बाद सर्वाधिक नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है। आंकड़ें के अनुसार गेहूं की फसल बिल्हौर में 475 हेक्टेयर, चौबेपुर में 271 हेक्टेयर, पतारा में 200 हेक्टेयर, घाटमपुर में 70 हेक्टेयर, बिधनू में 20 हेक्टेयर का नुकसान हुआ है। वहीं, शिवराजपुर में जौ की 10 हेक्टेयर, मूंग की 115 हेक्टेयर, उर्द की 93 हेक्टेयर फसल क्षति हुई है। चौबेपुर में मूंग की 140 हेक्टेयर, मक्का की 90 हेक्टेयर, उरद की 138 हेक्टेयर फसल का नुकसान हुआ है। ककवन में मक्का की 20 हेक्टेयर फसल का नुकसान हुआ है। ओवरऑल 1036 हेक्टेयर गेहूं, 255 हेक्टेयर मूंग, 110 हेक्टेयर मक्का और 231 हेक्टेयर उरद की फसल क्षति हुई है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.