सहारनपुर, अप्रैल 8 -- नानौता क्षेत्र में आज अचानक हुई तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो गया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बड़ी मात्रा में ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। बुधवार को नानौता क्षेत्र में सुबह से रुक रुक कर बरसात हो रही थी। लेकिन दोपहर करीब दो बजे क्षेत्र के गांव कुआखेड़ा, ज़ंधेडी, काशीपुर, चौरा, बकडौली, भैंसराव तथा जैदपुरा आदि विभिन्न गांवों में ओलावृष्टि इतनी अधिक थी कि कुछ ही समय में खेतों और सड़कों पर सफेद चादर सी बिछ गई। ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों एवं आम की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं भरी बारिश से नगर के मुख्य बाजार सहित विभिन्न गलियों में पानी भर गया।मौसम के अचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.