संभल, अप्रैल 6 -- बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान को लेकर किसान सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से जल्द सर्वे कराते हुए मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इसके अलावा अन्य कई समस्याओं के समाधान को किसानों ने एडीएम न्यायिक को ज्ञापन भी सौंपा। कलक्ट्रेट में किसानों ने अपर जिलाधिकारी सौरभ कुमार पांडे को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि गेहूं, मक्का समेत अन्य फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। मांग की गई कि प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके। किसानों ने समस्याओं के समाधान पर जोर देते हुए कहा कि देरी से उनकी परेशानियां और बढ़ेंगी। इसके अलावा ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.