हमीरपुर, अप्रैल 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की जाँच कराकर मुआवजा दिलाने सहित छह सूत्री मांगो को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक राजकुमार गुप्ता को सौपा। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष छोटेलाल वर्मा की अगुवाई में दिए ज्ञापन में उन्होंने बेमौसम हुई बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की गेंहू और चने की फसलें नष्ट हो गईं हैं। जिनका मौके पर विभाग से सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिलाने, गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं को गैस की समुचित व्यवस्था करवाकर नियमानुसार वितरण करवाने, महिलाओं के साथ हो रहें अपराध पर सख्ती से कार्यवाही करने, विद्युत व्यवस्था को दुरस्त करवाने, अवैध तरीके से बनाए गए राशन कार्डो की छटनी क...