खगडि़या, मार्च 23 -- खगड़िया। नगर संवाददाता। जिले में तेज आंधी, बारिश व वज्रपात से फसलों की व्यापक स्तर पर क्षति हुई है। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिला प्रशासन फसल क्षति का आकलन कराते हुए जल्द से जल्द मुआवजा किसानों को दें। यह बातें रविवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल नेप्रेस कांफ्रेस के दौरान पत्रकारों से कही। कहा कि बटाईदारों को भी उनका हक मिले इसके लिए वे प्रयास कर रहे हैं। विधायक ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जिले में आंधी तूफान और बारिश से हुई क्षति से अवगत कराया है। कहा कि लगातार बारिश के कारण जिले में मक्का, गेहूं और सरसों की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। इसके अलावा आम और लीची की फसल पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। तेज बारिश और मौसम ...