बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बे-मौसम बारिश और आंधी-तूफान के कारण जिले के कई इलाकों में रबी की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बिहार राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला किसान कौंसिल के अध्यक्ष सुरेश यादव और जिला सचिव दयानिधि चौधरी ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि साहेबपुरकमाल से लेकर बछवाड़ा तक गेहूं, मक्का, दलहन, तेलहन समेत अन्य रबी फसलें व्यापक रूप से बर्बाद हो गई हैं। किसान नेताओं ने कहा कि पहले से ही सरकारी नीतियों, फसलों के उचित मूल्य की कमी और असमान अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक समझौतों के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। ऐसे में अचानक आई बारिश और तूफान ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। कई किसानों की पूरी फसल खेतों में ही नष्ट हो गई है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ...