बरेली, मार्च 23 -- बारिश रुकते ही जिला अस्पताल में लगी मरीजों की कतार बरेली। वरिष्ठ संवाददाता जिला अस्पताल में सुबह मौसम खराब होने की वजह से मरीजों की संख्या कम रही लेकिन दोपहर करीब 12 बजे बारिश रुकी तो मरीज भी बढ़ने लगे। दोपहर 1 बजे पर्चा काउंटर पर कतार लगी रही। सुबह जहां ओपीडी खाली थी, वहीं दोपहर में चेस्ट फिजिशियन और फिजिशियन को दिखाने के लिए मरीज लाइन में लगे रहे। सबसे अधिक भीड़ पैथलॉजी और फार्मेसी काउंटर पर रही। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉक्टर अजय मोहन अग्रवाल ने बताया कि ओपीडी में बुखार, पेट दर्द के साथ ही सीने में दर्द, जकड़न जैसी समस्या वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...