नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- बारिश का मौसम शुरू होते ही घर में रखी कई चीजों की चिंता बढ़ जाती है, लेकिन AC के आउटडोर यूनिट पर अक्सर लोगों का ध्यान नहीं जाता। Split AC का यह हिस्सा लगातार बारिश, नमी, धूल और उमस में रहता है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति रहने पर आउटडोर यूनिट की मेटल बॉडी में जंग लग सकती है और कुछ मामलों में कॉइल या जॉइंट पर भी असर पड़ सकता है। इससे AC की कूलिंग प्रभावित होने के साथ रिपेयर का खर्च भी बढ़ सकता है। ऐसे में एसी का कवर लेकर बारिश के सीधे पानी से आउटडोर यूनिट को बचाने में मदद कर सकता है। कई रिपोर्ट में मुताबिक जंग लगी आउटडोर यूनिट की केसिंग बदलने पर करीब 2,000 से 5,000 रुपए तक खर्च आ सकता है, जबकि 1.5 टन Split AC में गैस रिफिल का खर्च करीब 2,500 रुपए से 4,000 रुपए तक हो सकता है। अगर गैस लीक की वजह से बड़ी खराबी हो जाए, तो ख...