हरिद्वार, अप्रैल 8 -- लोक निर्माण विभाग ने बुधवार सुबह बारिश के दौरान अपर रोड मार्ग की मरम्मत शुरू कराई। क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के दौरान सड़क को तोड़ा गया था। व्यापारियों का कहना है कि बारिश में सड़क की मरम्मत से गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। साथ ही आवाजाही में दिक्कत हो रही है। उन्होंने लोनिवि की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री संजय त्रिवाल ने बताया कि बिना सड़क पर लोगों की आवाजाही बंद किए, मरम्मत का काम गतिमान है। इस कारण लोगो की परेशानी बढ़ रही है। ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बताया कि बारिश में कंक्रीट सड़क पर बह रहा है। मौके पर जनता के रुपये विभाग बर्बाद कर रहा है। फोन करने पर लोनिवि. के अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों और सड़क की गुणवत्त...