नई दिल्ली, अगस्त 25 -- -एम्स के पास और आजाद मार्केट अंडरपास में सबसे खराब स्थिति रही नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। तेज बारिश में मंगलवार को राजधानी के कई इलाके पानी में डूब गए। ऐसे में नाला सफाई के दावे बरसाती पानी में बहते नजर आए। सड़कें तालाब बनने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगी तो लोग घंटों जाम से जूझ कर मंजिलों पर पहुंचे। कई प्रमुख मार्गों और इलाकों में एक से दो फुट तक पानी भर गया। एम्स और आजाद मार्केट रेलवे अंडरपास का इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। टॉम टॉम ट्रैफिक इंडेक्स पर गौर करें तो सामान्य दिनों की तुलना में जाम 24 प्रतिशत दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- 18 उड़ानें रद्द- 146 लेट, जलभराव और लंबे जाम; दिल्ली में भारी बारिश से हाहाकारजलभराव की गंभीर स्थिति मंगलवार सुबह झमाझम बारिश होने से एम्स इलाके में गंभीर जलभराव की स्थिति बनी रही।...