नई दिल्ली, जुलाई 7 -- बारिश के मौसम में कम्फर्टिंग खाने की चीजों को खाने की इच्छा होती हैं। वहीं मानसून के दौरान इन्फेक्शन, एलर्जी और सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और पाचन शक्ति भी धीमी पड़ जाती है, इसलिए हल्का और सादा पका हुआ खाना खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में गरमा-गरम रसम बहुत ही आरामदायक और सुकून देने वाली साबित हो सकती है। रसम कई तरीकों से बनाई जाती है, लेकिन टमाटर वाली रसम को बनाना सबसे आसान है। इसे झटपट तैयार किया जा सकता है। यहां हम सही माप के साथ रसम बनाने का तरीका बता रहे हैं। सीखें साउथ इंडियन स्टाइल में टमाटर वाली रसम बनाने का तरीका।टमाटर वाली रसम बनाने की सामग्री4-5 देसी टमाटर1 बड़ा चम्मच काली मिर्च के दाने1 छोटा चम्मच जीरा4-5 कलियां लहसुन1/2 इंच अदरकनींबू के आकार का बिना ब...