बरेली, जनवरी 24 -- शुक्रवार शाम को हुई बारिश के बाद बिजली के फॉल्टों की झड़ी लग गई। देखते ही देखते शहर के कई बिजली घरों की विद्युत आपूर्ति चार घंटे तक प्रभावित रही। सिविल लाइंस थर्ड उपकेंद्र में हुए फॉल्ट के कारण कटरा चांद खां, राजनगर, आजाद नगर, सेटेलाइट समेत कई मोहल्लों में चार घंटे बिजली गुल रही। यहां फॉल्ट समय से न मिलने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसी प्रकार महानगर, दुर्गानगर, सनसिटी, डेलापीर, शाहदाना व हरूनगला उपकेंद्रों के कई फीडरों में हुए फॉल्ट के कारण तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि हेल्पडेस्क पर फोन करने पर भी उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई। बिजली निगम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि बारिश के कारण फॉल्ट होने से कुछ घंटे के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। फॉल्ट तलाश तुरंत उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.