फतेहपुर, जून 5 -- फतेहपुर। रेलवे कालोनी के वाशिंदो को इस बार बारिश के दौरान जलभराव से निजात मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है। दरअसल रेलवे कालोनी में 80 लाख की लागत से ईटीपी (इफुलेंट ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 50 किलो लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाले इस ट्रीटमेंट का पूरा होने के बाद गंदे पानी को ट्रीट किया जाएगा। रेलवे कालोनी के वाशिंदो को लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। कारण है नगर पालिका के नाले का रेलवे कालोनी के नाले में मिलाया जाना जिसके वजह से कालोनी के वाशिंदो को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। यह भी पढ़ें- मानसून की दस्तक के बावजूद रेंग रही नाला सफाई आलम यह था कि लोगो के घरों तक गंदा पानी पहुंचने के कारण उन्हे बारिश में नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ता था। रेलवे कालोनी के वाशिंदो को होने व...