बारिश में रेलवे अंडरपास बना मुसीबत, ग्रामीण परेशान
सहारनपुर, अगस्त 25 -- रामपुर मनिहारान। गांव घसौती स्थित रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरने से करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। भाकियू पथिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी का आरोप है कि समस्या को लेकर एसडीएम के माध्यम से दर्जनभर ज्ञापन देने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। नीरज चौधरी ने बताया कि बारिश होते ही अंडरपास में तीन से चार फीट तक पानी भर जाता है। इससे ग्रामीणों और बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है। संगठन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री को भी कई बार ज्ञापन भेजकर समस्या से अवगत कराया गया। नीरज चौधरी, बिटटू, आजाद, सतीश, दीपक, अंकित और सत्यवीर ने प्रशासन से जलभराव रोकने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.