बिजनौर, अगस्त 6 -- कांवड़ यात्रा पिछले दो दिन से काफी तेज हो गई है। गुरुवार को वर्षा के बावजूद भी कांवड़ियों का जल ले जाने का सिलसिला लगातार जारी रहा। कांवड़िए जय भोले का उद्घोष करते हुए लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ते चले जा रहे हैं। कांवड़ियों की सेवा में समाज सेवी संस्थाओं द्वारा कावड़ती सेवा शिविर लगाए गए हैं।स्योहारा में कांवड़ियों की सेवा के लिए शुक्रवार से कांवड़ सेवा शिविर लगाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे मुरादाबाद रोड काली मंदिर के पास होगा। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए धामपुर-मुरादाबाद मार्ग पर हसनपुर नहर से लेकर सहसपुर सीमा तक पुलिस की चाक चोबंद व्यवस्था पुलिस विभाग द्वारा की गई है जहां रास्ते में स्थान स्थान पर वेरीकेटिंग लगाए गए हैं।नगर यह भी पढ़ें- सावन कांवड़ यात्रा मार्ग: आज से 6 दिन दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर ...