बारिश में भी नहीं डिगी शिवभक्तों की आस्था, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
संभल, अगस्त 11 -- संभल में शिवतेरस के अवसर पर मंगलवार को बारिश के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह और आस्था कम नहीं हुई। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच श्रद्धालु भीगते हुए जिलेभर के शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। हरिद्वार, ब्रजघाट, राजघाट समेत विभिन्न तीर्थस्थलों से कांवड़ में गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर भांग, धतूरा, बेलपत्र, जल, दूध, दही, फल और फूल अर्पित कर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा का अंतिम चरण, कांवड़ मार्ग पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब बारिश के बावजूद श्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.