बिजनौर, मार्च 20 -- बिजनौर। पवित्र रमजान माह के आखिरी जुमा अलविदा की नमाज जिले भर में अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। रुक-रुककर हो रही बारिश के बावजूद शहर, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में पहुंचे। बुजुर्गों के साथ छोटे-छोटे बच्चों की मौजूदगी से मस्जिदों का माहौल खासा रौनक भरा नजर आया। शहर में काजीपाड़ा जामा मस्जिद, तकिया वाली मस्जिद, स्टेशन वाली मस्जिद, कचहरी वाली मस्जिद, जजी वाली मस्जिद, सराय वाली मस्जिद और चाहशीरी जामा मस्जिद सहित अन्य इबादतगाहों में नमाज पूरी अनुशासन और शांति के साथ अदा की गई। नमाज से पहले उलेमाओं ने रमजान के आखिरी अशरे और अलविदा जुमा की फजीलत पर रोशनी डाली। नमाज के बाद मुल्क में अमन, तरक्की और भाईचारे के लिए सामूहिक दुआएं मांगी गईं।चाहशीरी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना वरीस अहमद ...