हाथरस, अप्रैल 23 -- हाथरस, संवाददाता। बेमौसम बारिश से गेंहू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। बारिश में भीगने से गेंहू में नमी आ गई है। इससे किसान गेंहू बेचने से कतरा रहा है। इससे मंडी व सरकारी क्रय केंद्रों में गेंहू की आवक काफी कम है। जिले के किसान रबी के सीजन में प्रमख रूप से गेंहू की खेती करते हैं। इस वर्ष करीब 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेंहू का उत्पादन किया गया था। बेमौसम बारिश से गेंहू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। गेंहू में नमी की मात्रा है। इससे गेंहू सरकारी क्रय केंद्रों के मानकों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। इसके अतिरिक्त मंडी में भी गीले गेहूं का अच्छा भाव नहीं मिल रहा है। इससे किसान गेहूं बेचने से कतरा रहा है। मंडी और सरकारी क्रय केंद्रों पर गेंहू की आवक काफी कम है। आंकड़ों के अनुसार जिले के 58 खरीद केंद्रों पर अभी तक महज 14312...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.