हल्द्वानी, जुलाई 1 -- हल्द्वानी, संवाददाता। राजपुरा क्षेत्र में कई दिनों से व्याप्त पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों ने बुधवार को बारिश में भीगते हुए जल संस्थान के कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से समस्या बनी होने के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा है। जिससे बारिश के दौरान में लोग साफ पेयजल के लिए तरस गए हैं। मानसून के आने के बाद भी पानी के संकट से जूझ रहे लोगों का सब्र जवाब देने लगा है। बुधवार को भारी बारिश के दौरान जल संस्थान कार्यालय पहुंच कर राजपुरा के लोगों ने प्रदर्शन किया। बताया कि क्षेत्र से गुजरने वाले नाले के नजदीक बने पचास से ज्यादा घरों में दो माह से पानी का संकट बना हुआ है। यह भी पढ़ें- राजपुरा कैंट ट्यूबवेल का वॉल्व खराब होने से बंद हुई सप्लाई खराब लाइन बदलने की स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्मा...