बलिया, मार्च 23 -- रतसर। क्षेत्र के बी-पैक्स समिति पिपराकला के अधीन पचखोरा स्थित धान क्रय केंद्र पर खरीद कर खुले आसमान के नीचे रखे गए धान जिम्मेदारों की लापरवाही से भींग गया, जिससे सरकारी व्यवस्था दोनों को नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों की मानें तो बारिश के बाद आनन-फानन में धान को हटवाया गया, लेकिन तब तक काफी क्षति हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि नीचे रखे धान के बोरो को चूहों ने भी कुतर दिया, जिससे सरकारी संपत्ति को अतिरिक्त नुकसान पहुंचा। यह बदहाल स्थिति विभागीय उदासीनता को उजागर करती है। इस सम्बंध में पैक्स समिति के एडीओ गुणराज गुप्त ने धान के भीगने से इनकार करते हुए कहा कि धान को जल्द ही हटा लिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.