देवरिया, जून 11 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लार में लापरवाही के कारण जीवनरक्षक उपकरण धूल फांक रहे हैं। अप्रैल माह में आया अत्याधुनिक ऑक्सीजन प्लांट पिछले कई महीनों से खुले आसमान के नीचे बारिस में भींग रहा है। गुरुवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से कीमती प्लांट के खराब होने की आशंका है। भेल और इरेडा के संयुक्त सहयोग से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाना है। प्लांट की क्षमता पांच सौ लीटर प्रति मिनट है और इसकी स्टोरेज क्षमता 18 हजार लीटर है। इस प्लांट से अस्पताल के एमसीएच विंग में 45 बेडों पर 24 घंटे निर्बाध ऑक्सीजन की सप्लाई की जायेगी।​ गुरुवार सुबह हुई तेज बारिश से अस्पताल परिसर जलजमाव की चपेट में आ गया, जिससे मरीजों और तीमारदारों को भारी दिक्कतों का साम...