गंगापार, जुलाई 5 -- बारिश के मौसम में जहरीले सांप समेत अन्य जीव-जंतु बिलों से बाहर निकल रहे हैं। खासतौर से ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों के लिए एडवायजरी जारी की है। इसमें नागरिकों से अपील की गई है कि सर्पदंश की स्थिति में किसी भी प्रकार के अंधविश्वास या झाड़-फूंक में समय व्यर्थ न करें, बल्कि पीड़ित मरीज को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाएं। साथ ही कहा गया है कि जमीन पर सोना खतरनाक हो सकता है। इससे लोग बचें। यह भी पढ़ें- सीएचसी में उपलब्ध कराया जा रहा एंटी स्नेक वेनम सुरक्षा टिप्स एडवाइजरी में बताया गया है कि लोग रात के समय घर से बाहर निकलते समय नंगे पैर न चलें। खेतों और बाड़ियों में कार्य करते समय जूते, दस्ताने और टॉर्च का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। झाड़ियों, क...