बारिश में बह गई विकास की हकीकत, सीसी सड़क की दीवार गिरी, सड़क भी हुई क्षतिग्रस्त
बिजनौर, जून 12 -- चांदपुर में हुई बारिश ने नगर पालिका परिषद के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोहल्ला सराय रफी स्थित विवेकनगर में करीब 40-50 मीटर लंबी सीसी सड़क के किनारे बनी दीवार गिर जाने से सड़क भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।मोहल्ला सराय रफी के विवेक नगर में वर्ष 2021-22 के दौरान करीब सौ मीटर चौड़ी सीसी सड़क का निर्माण कराया गया था। सड़क के किनारे सुरक्षा के लिए दीवार भी बनाई गई थी, लेकिन हाल ही में हुई बारिश के चलते दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने के साथ ही सड़क भी कई जगहों से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क और दीवार का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.