बारिश में बहे रोड को भरवाया गया
रामगढ़, मई 17 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी सी नया मोड़ सड़क में सतकड़िया पुल के पास बारिश में कट कर बहे रोड को रविवार को भरवाया गया। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया लखनलाल महतो, श्रीनाथ महतो, मंगलदेव महतो, सुबोध महतो और तूफानी राम के पहल पर आन्दिता स्पंज फैक्ट्री सेनेगढ़ा प्रबंधन ने रविवार को रोड को भरवाया है। बता दें सतकड़िया पुल के पास बारिश से रोड में गढ्ढा हो गया था। जो दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। इस संबंध में रविवार के हिन्दुस्तान अखबार में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया गया है। यह भी पढ़ें- टेंडर के दो वर्षों बाद हुआ शिलान्यास पर निर्माण अबतक नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.