चतरा, जून 8 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। प्रखंड की बारियातू पंचायत अंतर्गत भुरकुंडा से बरियातू जाने वाली मुख्य सड़क पर बने पुलिया के समीप सड़क का हिस्सा बेमौसम हुई बारिश में बह जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

पुलिया क्षतिग्रस्त पुलिया का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से चारपहिया वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है,जबकि दोपहिया वाहन किसी तरह जोखिम उठाकर गुजर रहे हैं। इससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से महुआटांड़, लुब्धिया, जमुआ, पिंडारकोण, गम्हरिया सहित दर्जनों गांवों के लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचते हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को अब लगभग तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ रहा है।

पिछले वर्ष की स्थिति ग्रामीणों के अनुसार पिछले वर्ष बरसात के दौ...