बारिश में बत्ती गुल, जगह-जगह जलभराव
रामपुर, जुलाई 1 -- रामपुर। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। आसमान में काले बादलों के डेरे और ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। लेकिन, मौसम के इस बदले मिजाज के बीच बिजली विभाग की बदइंतजामी ने लोगों के इस सुकून को कुछ ही पलों में किरकिरा कर दिया। मंगलवार को जैसे ही बारिश शुरू हुई तो शहर के अधिकांश इलाकों की बिजली गुल हो गई। कई प्रमुख क्षेत्रों में घंटों तक अंधाधुंध कटौती का सिलसिला जारी रहा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विभाग के पास मानसून से निपटने की कोई पुख्ता तैयारी नहीं है। मामूली हवा या बूंदाबांदी होते ही ट्रिपिंग और फॉल्ट के नाम पर पूरी रात या पूरा दिन बिजली गायब रखना अब आम बात हो चुकी है। यह भी पढ़ें- बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.