बारिश में बढ़े सर्पदंश के मामले
संतकबीरनगर, जुलाई 14 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मेंहदावल क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सर्पदंश की घटना पर मरीजों के समय से अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक उपचार कर जान बचा रहे हैं। सीएचसी में चिकित्सकों के अनुसार पिछले एक सप्ताह के भीतर सर्प दंश के 40 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 10 मरीजों को विषैले सर्प ने काटा था, जबकि 30 मामलों में सामान्य या कम विषैले सर्पदंश की पुष्टि हुई। सभी मरीजों का समय पर इलाज कर उनकी हालत में सुधार किया गया। इस घटना को लेकर चिकित्सक लगातार जागरूक कर बचाव करने का सलाह दे रहे हैं।मेंहदावल सीएचसी अधीक्षक डाक्टर आईडी गौरव ने कहा कि इन दिनों प्रतिदिन दो से चार से अधिक सर्पदंश के मरीज इलाज करवाने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.