लखनऊ, जुलाई 24 -- बारिश के साथ शहर में फंगल संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। सरकारी अस्पतालों की त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। केजीएमयू, बलरामपुर, सिविल और लोहिया संस्थान में रोज 300 से अधिक फंगल संक्रमण के मरीज पहुंच रहे हैं। बलरामपुर अस्पताल में त्वचा रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएच उस्मानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में त्वचा रोगियों की संख्या में 25 से 30 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। सबसे अधिक मरीज दाद, खुजली, लाल चकत्ते और फंगल संक्रमण की शिकायत लेकर आ रहे हैं। बारिश में नमी और उमस अधिक रहती है। इससे त्वचा लंबे समय तक गीली रहती है। ऐसे में फंगस तेजी से पनपता है। जिन लोगों को अधिक पसीना आता है, उनमें संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और डायबिटीज के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कमजोर रोग...