बारिश में बच्चों की सेहत का रखें ख्याल
विकासनगर, अगस्त 17 -- मानसून अपने साथ ताजगी, ठंडक और सुकून भरे अहसास के साथ ही बच्चों के लिए कुछ चुनौतियां भी लेकर आता है। ऐसे में छोटी-सी भी लापरवाही बच्चे को बीमार कर सकती है। हालांकि, अभिभावकों की थोड़ी-सी प्लानिंग बच्चों को न केवल बीमारियों से बचा सकती है, बल्कि उन्हें बिना किसी चिंता के मानसून का आनंद उठाने का मौका भी दे सकती है। विकासनगर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मुदित अग्रवाल ने बताया कि अक्सर बच्चे स्कूल, ट्यूशन या किसी आउटडोर एक्टिविटी के दौरान पूरी तरह भीग जाते हैं। भीगे हुए कपड़े और जूते-मोजे शरीर के तापमान को तेजी से कम करते हैं। इससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। भीगे कपड़े शरीर से गर्मी को सोख लेते हैं, जिससे सर्दी, खांसी, बुखार और निमोनिया तक हो सकता है। नमी और कीचड़ से फंगल इन्फेक्शन, स्किन एलर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.