नई दिल्ली, जुलाई 13 -- How to Protect Your Smartphone From Rain Damage: मानसून का मौसम राहत तो लेकर आता है, लेकिन यह आपके स्मार्टफोन के लिए परेशानी भी बन सकता है। हल्की बारिश, जेब में नमी या गलती से फोन का पानी में गिर जाना, ये सभी चीजें आपके मोबाइल को नुकसान पहुंचा सकती हैं। कई बार लोग घबराहट में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से फोन पूरी तरह खराब हो जाता है। अगर आपका फोन वॉटरप्रूफ नहीं है, तो बारिश के मौसम में थोड़ी-सी सावधानी आपको नुकसान से बचा सकती है। वहीं, जिन फोन्स में IP67 या IP68 रेटिंग होती है, उन्हें भी लंबे समय तक पानी में रखना सुरक्षित नहीं माना जाता। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से कुछ आसान बातों का ध्यान रखें और अगर फोन भीग जाए, तो सही तरीके से उसे संभालें। बारिश में फोन भीगने पर भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां1. फोन को च...