बारिश में फिर धंसा कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, सड़क के नीचे बना बड़ा गैप; कई जगह पैचवर्क
संवाददाता, अगस्त 22 -- Lucknow- Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के बनाने में इस कदर घपलेबाजी की गई है कि इसकी खामियां थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शनिवार को बारिश के चलते उन्नाव के बंदूखेड़ा के पास सड़क के नीचे के काफी बड़े हिस्से की मिट्टी बह गई। इससे अब यहां पूरी सड़क ही बैठने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं चिरैया नाला की पुलिया के प्रोटेक्शन वर्क की मिट्टी धंस गई, जिससे एप्रोच रोड के कमजोर पड़ने की बात सामने आ रही है। इसके अलावा दो अन्य स्थानों पर फिर से सड़क धंस गई। धंसी सड़क पर तारकोल का पैचवर्क कर दिया गया है। वहीं बही मिट्टी वाले स्थानों पर मरम्मत का काम किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर कानपुर से लखनऊ वाली लेन में किमी 69.8 पर बंदूखेड़ा गांव के पास सड़क की पटरी वाले हिस्से के नीचे से करीब 10 मीटर की लंबाई में और सड़क के अंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.