बारिश में पेड़ टूटकर हाईवे पर गिरा, आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर लगा जाम
हाथरस, सितम्बर 4 -- सादाबाद। शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश के दौरान आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरौस टोल प्लाजा के निकट एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने वाहनों को सुरक्षित तरीके से निकलवाते हुए मार्ग पर आवागमन सुचारु कराया। बारिश के बीच पुलिसकर्मियों ने मौके पर व्यवस्था संभालकर वाहन चालकों को परेशानी से बचाया। पेड़ के सड़क पर गिरने से हाईवे पर कुछ समय तक वाहनों की कतार लगी रही। यह भी पढ़ें- Delhi News: जोड़ ::: बारिश की खबर के साथ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.