बारिश में पेड़ की डाल गिरने से हेड कांस्टेबल की मौत
प्रयागराज, सितम्बर 26 -- मंडलायुक्त आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल इंद्रमणि तिवारी की बारिश के दौरान पेड़ की डाल गिरने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर शाम हुआ। गंभीर हालत में उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। मूलरूप से महोबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सुगिरा गांव के रहने वाले 59 वर्षीय इंद्रमणि तिवारी पुलिस विभाग में मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) थे। वह करीब तीन साल से मंडलायुक्त आवास पर ड्यूटी कर रहे थे और वहीं रहते थे। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे तेज हवा और बारिश के दौरान इंद्रमणि एक पेड़ के नीचे लघुशंका कर रहे थे। इसी दौरान पेड़ की डाल टूटकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। घायल इंद्रमणि को तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब पौने नौ बजे उनकी मौत हो गई। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.