बरेली, मई 4 -- रविवार की रात में हुई बारिश में नगर पंचायत के समाने मुख्य रोड पानी भरने से जल मग्न हो गया। लोग पानी से होकर निकले। शिकायतों के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ। कुछ लोगों ने नाले के ऊपर कब्जा कर दुकानें लगा रखी हैं। जिससे पानी अवरूद्ध होने से सड़क जलमग्न हो जाती है। लक्ष्मी देवल ने बताया नगर पंचायत अतिक्रमण अभियान चला कर नालों के ऊपर लगी दुकानों को हटाने की कार्रवाई करे तो पानी का निकास खुल जाएगा। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया नगर पंचायत से 200 मीटर पहले मुख्य मार्ग पर पुरानी पुलिया है। यह भी पढ़ें- नाला बंद करने से नाराज मुखिया धरने पर बैठे जिससे पानी दूसरी ओर निकलता है। वह पुलिया बंद है। पीडब्ल्यूडी से पुलिया ठीक कराने को एनओसी मांगी है। एनओसी मिलते ही कार्य कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...