बारिश में धुली फ्री स्टाइल कुश्ती,मायूस हुए खिलाड़ी
हाथरस, अगस्त 4 -- सोमवार को एसएनएसबीडी इंटर कालेज मेंडू में फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की होनी थी। आयोजकों ने प्रतियोगिता को लेकर पूरी तैयारी कर ली थी। अचानक तेज बारिश के होने के कारण प्रतियोगिता धुल गई। जिससे खिलाड़ियों को मायूसी हाथ लगी। अब छह अगस्त को प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पिछले करीब पंद्रह दिनों से माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। सोमवार को एसएनएसबीडी इंटर कालेज में अंडर 14,16 व 19 बालक व बालिका फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता होनी थी। सुबह से ही निर्धारित समय पर विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए आ गए। आयोजकों ने भी प्रतियोगिता को कराए जाने की पूरी तैयारी कर ली थी। तभी दोपहर के वक्त अचानक हुई बारिश के कारण प्रतियोगिता पूरी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.