बलरामपुर, मई 2 -- पचपेड़वा, संवाददाता। पचपेड़वा कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बना ओवरब्रिज शुक्रवार को हुई बारिश के बाद धंस गया, जिससे यहां कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। पुल के ऊपर सड़क का एक हिस्सा बैठ जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। वहीं ब्रिज पर कई स्थानों पर पहले से ही सड़क टूटी हुई है, जिससे समस्या और भी गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन प्रशासनिक अधिकारियों समेत सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है, बावजूद इसके क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज की मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। बारिश के बाद सड़क धंसने से रात के समय और तेज रफ्तार वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ गया है। क्षेत्रीय नागरिक रामविलास विश्वकर्मा, अमित जायसवाल, जगन्नाथ यादव, सलीम खान, भोला जायस...