नई दिल्ली, अगस्त 6 -- मॉनसून सीजन आते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। ये मच्छर कई जानलेवा बीमारियों को फैलाते हैं जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया। बारिश के सीजन में होने वाले बुखार को हल्के में लेने की लापरवाही ना करें क्योंकि इसी समय डेंगू भी काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में जरा सी लापरवाही और जान खतरे में पड़ जाती है। बच्चे हो या बड़े हर किसी को डेंगू का खतरा बराबर रहता है। कई बार घर के बड़े बुखार को लेकर लापरवाही बरतते हैं। सही समय पर लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी है। वहीं डेंगू जैसे खतरनाक बीमारी से बचने के लिए मच्छरों से बचाव का भी तरीका हर किसी को जानना चाहिए।जानें डेंगू के लक्षणतेज बुखार डेंगू का सबसे पहला और बिल्कुल आम लक्षण बुखार होना है। ये बुखार काफी तेज होता है और बच्चों में तो 102, 104 डिग्री फॉरेनहाइट तक चढ़ जाता है। बुखार की ...