नई दिल्ली, जुलाई 28 -- मानसून सिर्फ गर्मी से राहत नहीं दिलाता बल्कि इस सीजन में कई बीमारियां भी शरीर को घेरने लगती हैं। बुखार, खांसी, जुकाम, सर्दी और साथ में आई फ्लू का खतरा भी। आई फ्लू जिसे हम कंजंक्टिवाइटिस भी कहते हैं। इसमें आंखों में दर्द, जलन, लाल होना, पानी बहना जैसी कई तकलीफें होती हैं। मौसम में नमी, वायरस और बैक्टीरिया की सक्रियता बढ़ने के कारण इसके मामले अचानक बढ़ जाते हैं। अगर आपको आंखों में किसी भी तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हो तो फौरन डॉक्टर से मिलना चाहिए। कई बार आई फ्लू खतरनाक भी हो सकता है और ये एक से दूसरे व्यक्ति को भी हो सकता है। चलिए जानते हैं इसके कारण और बचाव के तरीके।क्या होता है कंजंक्टिवाइटिस? कंजंक्टिवाइटिस, जिसे आम बोलचाल में आई फ्लू (Eye Flu) या पिंक आई (Pink Eye) भी कहा जाता है, यह आंख की कंजंक्टाइवा में होने वा...