रुडकी, जुलाई 1 -- कलियर, संवाददाता। कलियर से सोहलपुर सड़क पर बेडपुर चौक तक गड्ढों में बारिश का पानी भरने से तालाब में तब्दील हो गई। इससे स्कूली बच्चों, राहगीरों और दरगाह साबिर पाक की जियारत के लिए आने वाले जायरीनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, बड़े वाहनों के गुजरने पर गंदा पानी राहगीरों पर उछल जाता है, जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...