बारिश में ढही मकान की दीवार; मासूम समेत 3 लोग मलबे में दबे, मची चीख-पुकार
चंदौसी (संभल), अगस्त 22 -- संभल के थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के डारनी गांव में शनिवार सुबह बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बारिश के कारण सीली हुई एक मकान की बाहरी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से दो साल के मासूम बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।दीवार ढहने से मलबे में दबे 3 लोग डारनी गांव निवासी लख्मीचंद की बहन किरण अपने दो वर्षीय बेटे शनि के साथ छोटे भाई परमानंद के घर से बड़े भाई के घर जा रही थी। इसी दौरान गांव का देशराज भी उनके पीछे-पीछे चल रहा था। तीनों जैसे ही महेंद्र और विनीत के मकान के पास पहुंचे, तभी बारिश से सीली हुई मकान की बाहरी दीवार अचानक ढह गई। दीवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.