नई दिल्ली, जून 21 -- भारत इन दिनों मॉनसून के इंतजार में बेकरार है। इस बीच एक चौंकाने वाली असमानता दिख रही है। यह असमानता है देश के दो अलग हिस्सों में बारिश के पैटर्न की। एक तरफ राजस्थान है जो भारत का सबसे शुष्क प्रदेश है। यहां पर जून महीने में बारिश होना हैरान करने वाली बात है, लेकिन इस साल ऐसा हो रहा है। जून में राजस्थान के कई क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई। जबकि महाराष्ट्र, जहां पर मॉनसून की अच्छी-खासी मेहरबानी रहती है, बरसात की कमी से जूझ रहा है। इस विरोधाभास के चलते, किसान जहां परेशान हैं, वहीं, विशेषज्ञ भी हैरान हैं। हैरानी इस बात की है कि एक रेगिस्तानी प्रदेश में इतनी बरसात कैसे हो रही है, जबकि अरब सागर की मॉनसून शाखा पर निर्भर क्षेत्र सूखे रहते हैं? इसका जवाब जमीन से हजारों मीटर ऊपर चल रही एक जटिल वायुमंडलीय लड़ाई में...