लखनऊ, अप्रैल 8 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति ने उद्योगों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हल्की बारिश होते ही पूरा इलाका जलभराव की चपेट में आ जाता है और सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। हालात इतने खराब हैं कि फैक्टरियों में आने वाले वाहन आए दिन सड़कों में धंस रहे हैं।फैक्टरी मालिकों के मुताबिक हाल ही में जल निगम द्वारा पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों की ठीक से मरम्मत नहीं की गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। बीती रात एक फैक्टरी में तेल लेकर आया टैंकर सड़क में फंसकर धंस गया। फैक्टरियों में काम करने वाले कर्मचारियों को रोजाना जोखिम उठाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। सरोजनीनगर इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलमणि ने बताया कि कानपुर रोड से प्रवेश बंद होने के कारण पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.