बारिश में टपकने लगती है कप्तानगंज सीएचसी की छत
कुशीनगर, जून 27 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कप्तानगंज सीएचसी की क्षत जर्जर हो चुकी है। जब भी देर तक बरसात होती है तब सीएचसी की छत से पानी टपकने लगता है। शुक्रवार की सुबह तक हुई बारिश के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी कक्ष में छत से पानी टपकने लगा। इससे कक्ष में पानी भर गया और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, फार्मासिस्ट व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।सीएचसी के इमरजेंसी समेत कई कक्षों की छतें लंबे समय से जर्जर हैं। बरसात के मौसम में अधिक वर्षा होने पर छत से पानी टपकने की समस्या लगातार सामने आती रही है। फिलहाल संबंधित ठेकेदार द्वारा भवन की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है, लेकिन गुरुवार की रात हुई बारिश के कारण इमरजेंसी कक्ष समेत कई कमरों में पानी भर गया। दिनभर अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.