गाज़ियाबाद, जनवरी 23 -- गाजियाबाद-ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। बारिश से शुक्रवार को शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इस कारण लोगों ने परेशानी झेली।मेरठ एक्सप्रेसवे के अंडरपास में भी पानी भर गया। इस कारण लोगों ने आफत झेली। एनएच-9 की सर्विस रोड पर विजयनगर में बारिश का पानी भर गया। जल निकासी न होने से वाहनों की रफ्तार थम गई। मेरठ एक्सप्रेसवे के अंडरपास बम्हेटा, महरौली, डासना आदि जगह पानी भर गया। गौशाला अंडरपास में भी कुछ देर के लिए पानी भर गया। हालांकि पानी को पंप सेट से निकाला जा रहा था। हिंडन मेट्रो रिवर स्टेशन अंडरपास में भी पानी भर गया।लाल कुआं पर जलभराव होने से लोगों ने परेशानी झेली। इसके अलावा नवयुग मार्केट, हापुड़ रोड, मेरठ रोड, पुराना बस अड्डा आदि सड़कों के किनारे पानी भर गया। ट्रांस हिंडन के इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, मोहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.