प्रमुख संवाददाता, मई 1 -- गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब चोरहिया नाले के किनारे मिट्टी में दबा एक महिला और नवजात का शव बरामद हुआ। इस खबर से मौके पर भारी भीड़ जुट गई। महिला जींस पैंट और टॉप पहने थी, बगल में नवजात का शव था। हत्या कर जमीन में शव दबाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पहचान की कोशिश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर और जंगल डुमरी नंबर एक के बीच मसूदाबाद टोले के पास से गुजरने वाले नाले के किनारे सुबह टहलने निकले लोगों ने मिट्टी से बाहर निकला हुआ एक हाथ देखा। हैरत में पड़े लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मजदूरों की मदद से खोदाई कर शव को बाहर निकलवाया। महिला के बगल में ही नवजात का भी शव मिला। करीब 30 वर्षीय महिला जींस और टॉप पहने हुए थी। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.