कोडरमा, जुलाई 1 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच वितरण के लिए रखी गई साइकिलें इन दिनों खुले आसमान के नीचे बारिश में भीगकर जंग खा रही हैं। कल्याण विभाग द्वारा कक्षा आठवीं के पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराई जाती है, ताकि दूरदराज के गांवों से आने वाले बच्चों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा हो और ड्रॉपआउट की समस्या कम हो सके। जानकारी के अनुसार, चंदवारा प्रखंड में करीब 450 साइकिलों को असेंबल कर प्रखंड मुख्यालय परिसर के मैदान में रखा गया है। उचित रख-रखाव और सुरक्षित भंडारण के अभाव में ये साइकिलें लगातार बारिश और धूप की मार झेल रही हैं। मानसून शुरू होने के बाद स्थिति और चिंताजनक हो गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र ही इन साइकिलों का वितरण नहीं किया गया तो उनमें जंग लगने के साथ-साथ...