लखनऊ, अगस्त 7 -- लखनऊ, संवाददाता। बारिश के बीच चार्ज हो रहे ई-रिक्शा में उतरा करंट एक युवक के लिए जानलेवा बन गया। वृंदावन सेक्टर-2 में बुधवार सुबह करंट की चपेट में आए 18 वर्षीय आइसक्रीम विक्रेता मुकेश कुमार ने दो दिन इलाज के बाद शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। हादसे में उसके ममेरे भाई राधेश्याम की जान लोगों द्वारा समय पर सीपीआर देने से बच गई।राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के संतोला गांव निवासी मुकेश कुमार वृंदावन सेक्टर-2 में ममेरे भाई राधेश्याम, सुनील, हेमराज और रमेश के साथ किराए के कमरे में रहता था। सभी पिछले करीब दो महीने से लखनऊ में आइसक्रीम बेचकर परिवार की मदद कर रहे थे। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे हल्की बारिश हो रही थी। कमरे के बाहर सड़क किनारे पड़ोस के एक किराएदार का ई-रिक्शा चार्ज हो रहा था। मुकेश कमरे से निकला और गीली सड़...