फरीदाबाद, मार्च 20 -- फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में शुक्रवार सुबह बारिश में एक मकान का छज्जा बाइक सवार युवक पर गिर गया। इससे घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पर्वतीया कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय दिनेश शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए निकला था। इसी दौरान बारिश के कारण कमजोर हो चुका पड़ोस के मकान का छज्जा गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।मकान मालिक नितिन गौतम ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक एक वर्कशॉप में इंचार्ज के पद पर कार्यरत था। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियां छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई रोहित के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.