बारिश में गेहूं में न लग जाए घुन, कीड़ों से बचाने के लिए जान लें स्टोर करने का सही तरीका
नई दिल्ली, जून 1 -- बारिश का मौसम आता है तो खाने-पीने की चीजों को नमी से बचाकर रखना पड़ता है। खासतौर पर दाल, चावल, गेहूं जैसे अनाजों में घुन-कीड़े लगने का खतरा ज्यादा रहता है। कई लोग गेहूं सालभर के हिसाब से खरीदकर रख लेते हैं लेकिन फिर बरसात में कीड़े लगने पर वह पूरा ही खराब हो जाता है। ऐसे में पैसों का नुकसान होता है और अनाज भी फेंकना पड़ जाता है। अगर आप गेहूं को घुन से बचाना चाहते हैं, तो कुछ स्टोरेज टिप्स अपनाकर अनाज को सुरक्षित रख सकते हैं।किस चीज में करें गेहूं को स्टोर गेहूं को स्टोर करने के लिए सबसे पहले तो आप लोहे वाला कंटेनर ले सकती हैं, जैसे गांव में रखा होता है। अगर लोहे का वाला नहीं हो तो प्लास्टिक वाला ड्रम लें। ऐसा ड्रम या कंटेनर लें, जिसका ढक्कन एयरटाइट हो और उसमें हवा न घुसने पाए। इसमें आप गेहूं को थोड़ा-थोड़ा करके भर दें।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.