बारिश में गेट पर गाड़ी छोड़ भीगते हुए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे डीएम, बीडीओ समेत कई थे अनुपस्थित
देवरिया, जून 30 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को रामपुर कारखाना ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया। बारिश के बीच गेट पर गाड़ी छोड़कर भीगते हुए डीएम ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। आधे से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं कई कार्यालयों में ताला बंद मिला। कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी आफिस खुलने के 5 से 10 मिनट पहले कार्यालयों पर पहुंचने का क्रम लगातार जारी है। मंगलवार की सुबह 7:30 से ही लगातार तेज बारिश हो रही थी। उसी दौरान जिलाधिकारी रामपुर कारखाना ब्लॉक गेट पर पहुंचे। बारिश के बीच गेट पर गाड़ी छोड़कर वह भीगते हुए ब्लाक मुख्यालय पहुंच गए। कार्यालय पर एडीओ पंचायत चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने उपस्थित पंजिका का निरीक्षण किया और एडीओ पंचायत से कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.